फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lock of grain commission agency broken; Rs 6.33 lakh and silver coins stolen.

Banda News: गल्ला आढ़त का ताला तोड़ 6.33 लाख रुपये व चांदी के सिक्के चोरी

Sat, 04 Jul 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lock of grain commission agency broken; Rs 6.33 lakh and silver coins stolen.
आढ़त की दुकान में चाेरी के बाद जांच करती फॉरेसिंक टीम। स्रोत- पुलिस।
बांदा। चोरों ने तिंदवारी रोड स्थित एक आढ़त से लाखों रुपये और चांदी के सिक्के पार कर दिए। चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे पर मिट्टी का लेप और दो कैमरों के फोकस को ऊपर करके चोरों ने शुक्रवार की रात गल्ला मंडी स्थित एक आढ़त से लाखों की नकदी व 12 चांदी के सिक्के पार कर दिए। सुबह जब कारोबारी आढ़त पर पहुंचे तो अपनी कमाई गायब देख स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम, एसओजी मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए डीवीआर अपने साथ ले गए। एक चोर को आढ़त के अंदर देखा गया है।
विज्ञापन



शहर के आवास-विकास (विकास भवन के पीछे ) के रहने वाले रामबाबू गुप्ता गल्ला कारोबारी है। उन्हें तिंदवारी रोड पर स्थित गल्ला मंडी में मेसर्स बाला जी ऑयल के नाम से गल्ले की आढ़त हैं। शनिवार की सुबह जब रामबाबू गुप्ता अपनी आढ़त पर पहुंचे तो देखा कि शटर के बाहर लगे दो ताले गायब हैं। यह देख वह स्तब्ध रह गए। वह अंदर पहुंचे तो पता चला कि अंदर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखा करीब छह लाख 33 हजार 218 रुपये व 12 चांदी के सिक्के गायब है। यह देख वह समझ गए कि आढ़त में चोरी हुई है।
विज्ञापन




उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और घटना की जांच की। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व एसओजी भी पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो मिला कि एक नकाबपोश चोर ने पहले बाहर लगे दो कैमरों के लेंस पर मिट्टी लगा दी और ताला तोड़ने के बाद अंदर लगे दो कैमरों का फोकस छत की ओर कर दिया। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। चोरी का समय करीब एक बजकर 50 मिनट का रहा। रामबाबू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने घटना की तहरीर शनिवार की शाम को कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट-



चेहरे पर लगाया था होली वाला प्लास्टिक मास्क



बांदा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करते समय एक चोर को अंदर आते हुए देखा गया है। शातिर चोर ने अपने चेहरे को ढकने के लिए प्लास्टिक के कार्टून मास्क का प्रयोग किया। जो आमतौर पर होली पर्व पर बच्चे अपने चेहरे पर लगाकर घूमते हैं। अंदर घुसते ही उसने कैमरों को ऊपर कर दिया और चोरी करने में जुट गया। रामबाबू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने केवल एक ही चोर को अंदर आते ही सीसीटीवी में देखा है। इसके बाद पुलिस डीवीआर अपने साथ ले गई।

आढ़त की दुकान में चाेरी के बाद जांच करती फॉरेसिंक टीम। स्रोत- पुलिस।

आढ़त की दुकान में चाेरी के बाद जांच करती फॉरेसिंक टीम। स्रोत- पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed