सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lover feeds poisonous pill to girlfriend over pregnancy fears; she dies.

Banda News: गर्भ ठहरने की आशंका पर प्रेमी ने खिलाई जहरीली गोली, प्रेमिका की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lover feeds poisonous pill to girlfriend over pregnancy fears; she dies.
विज्ञापन
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कई वर्षों से प्रेम संबंध में रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गर्भ ठहरने की आशंका के चलते प्रेमी ने युवती को घर के बाहर जंगल में बुलाकर जहरीली गोली खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।




बताया जाता है कि युवती का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवक ने फोन कर युवती को बातचीत के बहाने गांव के बाहर जंगल में बुलाया था। आरोप है कि वहां उसने उसे कोई दवा या गोली खिलाई। गोली खाने के कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि हालत गंभीर होते देख युवक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान जंगल में पशु चरा रहे युवती के पिता की नजर बेटी पर पड़ी। वह दर्द से तड़प रही थी। पिता ने उसे पानी पिलाया और घर ले जाने लगे। परिजन का कहना है कि रास्ते में युवती ने अपने पिता को पूरी घटना बताई और युवक द्वारा गोली खिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




घर पहुंचने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed