फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Luv-Kush's post-mortem was conducted with videography.

Banda News: वीडियोग्राफी के साथ हुआ लवकुश का पोस्टमार्टम

Thu, 23 Jul 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Luv-Kush's post-mortem was conducted with videography.
अतर्रा। थाना क्षेत्र के ईटरा-खुर्द गांव के पास बांदा-प्रयागराज हाईवे के किनारे बुधवार की सुबह मिले गांव पचोखर के लवकुश के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। यह पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ हुआ।
विज्ञापन


थाना अतर्रा के गांव पचोखर निवासी लवकुश (32) मंगलवार की शाम को अपनी बाइक लेकर गांव के एक दोस्त के साथ निकला था और रातभर घर नहीं आया। बुधवार की सुबह उसका शव बांदा-प्रयागराज हाईवे के किनारे ईटरा-खुर्द गांव के पास मिला था। जिसकी पहचान उसके पिता मनीराम ने की थी। पिता के अनुसार मंगलवार की रात आठ बजे लवकुश का दोस्त उसकी बाइक लेकर घर आया और गाड़ी को खड़ी करके वहां चुपचाप चला गया था।
विज्ञापन


लवकुश के बारे में पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई थी। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लवकुश का पोस्टमार्टम हुआ। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट मिलने व उसका अध्ययन करने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed