फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Many organizations mobilized for Bundelkhand state, slogan: Give the state, vote for it

Banda News: बुंदेलखंड राज्य के लिए कई संगठन लामबंद, राज्य दो-वोट लो नारा

Sun, 05 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Many organizations mobilized for Bundelkhand state, slogan: Give the state, vote for it
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर जानकारी देते पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व तारा पाटकर
बांदा। बुंदेलखंड राज्य बनाओ मोर्चा के बैनर तले कई संगठन बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर एकजुट होंगे। पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने शनिवार को बांदा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंदोलन का नारा ''राज्य दो और वोट लो'' होगा।
विज्ञापन




राजपूत ने समाजसेवी तारा पाटकर और बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय के साथ पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अपने अधिकारों और नेताओं को उनके वादे याद दिलाने के लिए है। बीते 75 सालों में देश में 14 से 28 राज्य बने हैं, तो बुंदेलखंड राज्य बनने में क्या बाधा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में झांसी की जनसभा में बुंदेलखंड राज्य बनाने का वादा किया था। अब बुंदेलखंडवासी उनसे यह वादा पूरा करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगामी संसद सत्र में बुंदेलखंड को अलग करने, अपना कैडर, हाईकोर्ट और स्थानीय युवाओं को सौ फीसदी रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




समर्थन देने वाले संगठन व व्यक्ति

बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र दुबे और बुंदेलखंड नव निर्माण सेवा के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने समर्थन दिया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बांदा ने भी इस मुहिम को खुला समर्थन दिया। महासभा के अध्यक्ष विजय निगम सहित कई सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद्र पाटकर, जिन्होंने 52 बार खून से चिट्ठियां लिखी हैं, ने भी समर्थन दिया। पूर्व बार संघ अध्यक्ष आनंद सिन्हा, द्वारकेश यादव मंडेला, रणवीर सिंह चौहान समेत कई अन्य लोगों ने भी अपनी सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed