फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman takes her own life by hanging herself.

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Married woman takes her own life by hanging herself.
बबेरू (बांदा)। कमरे में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सास-ससुर खेत से लौटे तो जानकारी हो सकी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पखरौली निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बहू वंदना देवी (25) ने रविवार की शाम करीब पांच बजे घर के आंगन में जाल से रस्सी से फंदा लगा लिया। शाम को लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी कलावती के साथ खेत से घर लौटे तो कमरे का दरवाजे बंद मिलने पर रोशनदान से घर के अंदर दाखिल होकर देखा तो बहू वंदना फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

पुलिस, फॉरेंसिक व तहसीलदार मनोहर सिंह ने जांच की। ससुर ने बताया कि वह लोग घर में नहीं थे। बहू ने किस वजह से फंदा लगाया नहीं पता। शादी के पांच साल हो गए। वंदना का पति आशीष किसानी करता है। उधर, वंदना के मायके गांव ओरन से आए पिता रामलखन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने वंदना की हत्या करने के बाद उसे फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed