{"_id":"6a47fe3a73ab9a024007d94d","slug":"media-personnel-will-receive-ayushman-cards-banda-news-c-212-1-sknp1006-149182-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मीडिया कर्मियों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मीडिया कर्मियों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मीडिया कर्मियों को अब आसानी से आयुष्मान कार्ड मिल सकेगा। जिन मीडिया कर्मियों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था और उन्हें कार्ड नहीं मिल सके हैं। वह बेनिफिसरी डॉट एनएचए डॉट जीओवी डॉट इन पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। किसी प्रकार के संशोधन के लिए वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। यह जानकारी सूचना निदेशक विशाल सिंह की ओर से दी गई है। संवाद-
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित कॉलेज में प्रवेश शुरू
बांदा। महोखर स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में दृष्टि बाधित बालकों के लिए कक्षा एक से 12 तक प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। कक्षा एक से नौ तक और कक्षा 11 के लिए कॉलेज में प्रवेश शुरू हो चुका है। यहां आवासीय छात्रों को निशुल्क भोजन व छात्रावास की सुविधा है। जो अभिभावक अपने दृष्टिबाधित बच्चों को प्रवेश दिलाना चाहते हैं वह कॉलेज में संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। संवाद