पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mercury stuck at 42 degrees; humidity adds to the discomfort.

Banda News: 42 डिग्री पर अटका पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Fri, 26 Jun 2026 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mercury stuck at 42 degrees; humidity adds to the discomfort.
शहर के बलखंडीनाका से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क में दोपहर दो बजे सन्नाटा। संवाद
बांदा। जून का चौथा सप्ताह भी भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को भी सूरज ने सुबह से ही अपने तीखे तेवर दिखाए। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। आलम यह रहा कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में एक साथ आठ डिग्री की बढ़ोतरी होने से 32 डिग्री तक पहुंचा। दिन और रात दोनों समय गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन




सुबह करीब नौ बजे से ही तेज धूप निकल आई और दोपहर तक लू ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर दो बजे तापमान 41 डिग्री पहुंच गया और इसके बाद 42 डिग्री पर स्थिर हुआ। करीब सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने राहत देने के बजाय तपिश को और बढ़ा दिया। हवा में नमी का स्तर घटकर 35 प्रतिशत रहने से उमस ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी।वहीं अस्पतालों में भी लू और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन




बारिश की संभावना फिलहाल कमजोर होने से अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। जून का चौथा सप्ताह भी तेज धूप और उमस के साथ गुजरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed