फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Merit will shine at the convocation ceremony today.

Banda News: दीक्षांत समारोह में आज चमकेगी मेधा

Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Merit will shine at the convocation ceremony today.
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा का 12वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित होगा। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 250 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। मेधावी विद्यार्थियों को 50 मेरिट प्रमाणपत्र और 18 पदक भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबड़े समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह मंगलवार रात ही बांदा पहुंच जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने सोमवार को मीडिया को दीक्षांत समारोह की रूपरेखा की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार 207 छात्रों और 43 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। पहली बार सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि मंच से उपाधि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) कृषि, उद्यान और वानिकी के साथ एमएससी, गृहविज्ञान और पीएचडी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। समारोह के दिन सभी उपाधियों को डिजीलॉकर में भी समावेशित किया जाएगा।
---

इन मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
दीक्षांत समारोह में 10 छात्र और आठ छात्राओं समेत कुल 18 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। चांसलर स्वर्ण पदक बीएससी (ऑनर्स) कृषि की छात्रा अनुष्का सिंह को मिलेगा।
वाइस चांसलर स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी कृषि के निर्भय सिंह (87.13 प्रतिशत), बीएससी उद्यान की दीपी जोशी (86.99 प्रतिशत), बीएससी वानिकी की शिवानी (85.58 प्रतिशत), एमएससी कृषि की मुस्कान गुप्ता (91.30 प्रतिशत), एमएससी उद्यान की साक्षी पटेल (87.21 प्रतिशत) और एमएससी वानिकी के रत्नेश सिंह (85.65 प्रतिशत) शामिल हैं।
इसके अलावा वाइस चांसलर सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

---
सिंथेटिक कागज पर होंगी उपाधियां
इस वर्ष विद्यार्थियों को दी जाने वाली उपाधियों के कागज में भी बदलाव किया गया है। उपाधियां अब सिंथेटिक कागज पर मुद्रित की जा रही हैं। यह कागज हाथ से फाड़ा नहीं जा सकता और पानी व तेल के प्रति भी प्रतिरोधी है। इससे उपाधियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed