फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Spirit of patriotism visible in Tiranga Yatras.

Banda News: तिरंगा यात्राओं में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Tue, 11 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Spirit of patriotism visible in Tiranga Yatras.
फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद
पैलानी/बबेरू। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले के पैलानी, जसपुरा और बबेरू कस्बों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

बाइकों पर लहराते तिरंगे के साथ सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सभी में देशभक्ति का जज्बा दिखा।
पैलानी क्षेत्र में ब्लॉक जसपुरा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ पैलानी डेरा पहुंची। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के आगे जसपुरा और पैलानी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
यात्रा में बीडीओ रमेश कुमार, जसपुरा मंडल प्रभारी अमित निगम, मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, सदस्य शिवबली निषाद, राज बहादुर, अरुण द्विवेदी, अरविंद सिंह गौतम, विनोद सिंह, उमेश सिंह, महेश निषाद, श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबेरू कस्बे में रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत और मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे के नेतृत्व में कमासिन रोड, तिंदवारी रोड और बांदा रोड समेत विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में करीब 75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज ने लोगों का विशेष आकर्षण खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता, अजय सिंह पटेल, राकेश गुप्ता, रामप्रकाश साहू, बच्चा सिंह, विजयपाल सिंह, सुधीर कुशवाहा, अरुण पटेल, कृष्ण कुमार गुप्ता, श्यामजी मिश्रा, संदीप सिंह, राजा दीक्षित, देवानंद द्विवेदी मौजूद रहे।
----
संत रविदास वंदन यात्रा निकाली
कालिंजर। कस्बे में भाजपा की ओर से मंगलवार को हर घर तिरंगा व संत रविदास कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कस्बे के रानी दुर्गावती स्थल से शुरु हुई यात्रा अक्षरौड़ चौराहे में संपन्न हुई।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं संत रविदास कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, एकता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक ओममणि वर्मा, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, निर्मला गौतम, राकेश मिश्रा, ओमप्रकाश राजपूत, कुलदीप त्रिपाठी, बुद्धि विलास द्विवेदी, कोमल कुशवाहा, नीलांशु त्रिवेदी मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

फोटो-10- कस्बा जसपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed