{"_id":"69b700fa5469fd116f0d95c7","slug":"mini-buses-will-soon-run-under-the-chief-ministers-village-transport-scheme-banda-news-c-212-1-bnd1017-142818-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जल्द दौड़ेंगी मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से जल्द दौड़ेंगी मिनी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 03 शहर स्थित स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बांदा जिले के दूर-दराज के गांवों की सूरत बदलेगी। इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही ग्रामीण अंचलों में सरकारी मिनी बसें संचालित होंगी।
यह पहल ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित परिवहन की सौगात देगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाना है। जिले के सभी आठों ब्लॉकों के सुदूर गांवों को जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाएगा। अब गांव की सड़कों पर 15 से 28 सीटों वाली मिनी बसें संचालित होंगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन विभाग ने बांदा में प्रक्रिया तेज की है।
ग्रामीणों और युवाओं को लाभ
अब तक डग्गामार वाहनों पर निर्भर ग्रामीणों को सुरक्षित परिवहन मिलेगा। छात्र, किसान और व्यापारी कम समय व खर्च में मुख्यालय पहुंचेंगे। मिनी बसों का संचालन निजी वाहन स्वामियों से अनुबंध पर होगा। इससे स्थानीय युवाओं को वाहन खरीदकर चलाने का अवसर मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके चौबे ने बताया कि अनुबंध प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
Trending Videos