सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Padyatra concludes in Banda, demand for separate Bundelkhand state intensifies

Banda News: पदयात्रा का बांदा में समापन, अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Padyatra concludes in Banda, demand for separate Bundelkhand state intensifies
फोटो- 22 बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाल किया आव्हान। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गांव-गांव पांव-पांव पदयात्रा निकाली गई, जिसका रविवार को बांदा में भव्य समापन हुआ। रामलीला मैदान, अलीगंज में हुई जनसभा में बुंदेलखंड के सात जिलों से हजारों लोग शामिल हुए। उन्होंने अलग राज्य की मांग को जोरदार समर्थन दिया।
Trending Videos


यह पदयात्रा पिछले दस दिनों से चल रही थी। इसका नेतृत्व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने किया। सह-नेतृत्व जयराम सिंह बछेउरा ने संभाला। समापन के अवसर पर पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रायफल क्लब तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। बुंदेलखंड राज्य बनाओ के नारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा बुंदेला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा स्वाभिमान की नई शुरुआत है। उन्होंने बताया कि जनसमर्थन से जनता अपने अधिकारों के लिए जाग चुकी है। अलग राज्य से कम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जयराम सिंह बछेउरा ने लोगों के उत्साह को आंदोलन की नई ऊर्जा बताया। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए राजा बुंदेला ने कहा कि यह यात्रा केवल पैदल चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के स्वाभिमान और विकास की नई शुरुआत है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, यात्रा संयोजक आश्रय सिंह,सत्येंद्र पाल सिंह, नीरज निगम, सुरेंद्र पाल सिंह, कालूराम प्रजापति, विनय तिवारी, डालचंद्र मिश्रा, राजन धमेरिया, राकेश बाजपेई, धनंजय सिंह, धीरज राजपूत, रामकेश प्रजापति, प्रदीप मिश्रा, इंदल राजपूत, सुरेंद्र सिंह, रामकरण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed