{"_id":"69b7017d70f17e10ba04de37","slug":"two-people-including-an-innocent-child-died-and-five-were-injured-in-road-accidents-banda-news-c-212-1-bnd1018-142832-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में रविवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की है। यहां के निवासी दिनेश (25) बीते 12 मार्च को बाइक से पान-मसाला लेने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। रविवार सुबह उनका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन के पास पड़ा मिला, जबकि उनकी क्षतिग्रस्त बाइक खेतों में पड़ी थी। पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है।
दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव की है। यहां राहुल का दो वर्षीय पुत्र आयुष घर के बाहर खेल रहा था। गांव के कपिल (18), विमल (17) और वीरेंद्र (18) एक ही बाइक से तेज रफ्तार में वहां से निकले और मासूम को कुचल दिया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आयुष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
तीसरी घटना हथौरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई। यहां एक ही बाइक पर सवार कानपुर देहात के झवइया-गजनेर निवासी सोनू (30) मौसेरे भाइयों गोलू (18) और भोलू (13) के साथ चित्रकूट से दर्शन कर चौडगरा लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोलू और भोलू की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos