फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Modern marriage halls will be built in seven Gram Panchayats.

Banda News: सात ग्राम पंचायतों में बनेंगे आधुनिक मैरिज हॉल

Wed, 24 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Modern marriage halls will be built in seven Gram Panchayats.
- 1.16 करोड़ होंगे खर्च, कम खर्च में सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान होगा उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। जिले की सात ग्राम पंचायतों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 1.16 करोड़ रुपये से सात गांवों में आधुनिक मैरिज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक मैरिज हॉल बनाने में लगभग 14.50 लाख रुपये का खर्च आएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। निर्धारित समय सीमा के तहत छह माह के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
खप्टिहाकला, पथरी, पिड़ारन (बबेरू), वासिलपुर व अतराहट (तिंदवारी), अरवरी मजरा सिंगवां डेरा तथा राघवपुर (कमासिन) ग्राम पंचायतों में इन मैरिज हॉलों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थायी एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह, तिलक समारोह, सामाजिक बैठकें और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम खुले मैदानों या अस्थायी पंडालों में आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए ग्रामीणों को निजी भवन किराए पर लेने या टेंट-पंडाल पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। मैरिज हॉल बनने के बाद ग्रामीणों को कम खर्च में सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



केवल शादी-विवाह तक सीमित नहीं होगी उपयोगिता

इन भवनों का उपयोग केवल विवाह समारोहों के लिए नहीं होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूहों की बैठकें, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, युवा प्रशिक्षण शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, किसान गोष्ठियां और सांस्कृतिक आयोजन भी यहां संपन्न कराए जा सकेंगे।

पंचायतों की बढ़ेगी आय
मैरिज हॉल पंचायतों के लिए आय का स्रोत भी बन सकते हैं। पंचायतें निर्धारित शुल्क पर इन भवनों को समारोहों और कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध करा सकेंगी। इससे प्राप्त होने वाली आय का उपयोग गांव के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed