{"_id":"6a46ac541a5c634c800f8eb4","slug":"monsoon-active-155-mm-rainfall-recorded-banda-news-c-212-1-sknp1006-149147-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मानसून सक्रिय, 15.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मानसून सक्रिय, 15.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड
Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बचाव के लिए ई-रिक्शा में आगे बोरी लगाकर जाता चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मानसून ने बांदा को भीषण गर्मी से राहत दी है। बांदा में 15.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश जबकि शहर में हल्की और मध्यम बारिश रही। मानसून के आगाज से लोगों खासकर किसानों के चेहरे खिल गए। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री पर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। दिन भर बादलों के बीच शहर में बूंदाबांदी होती रही।
पिछले 24 घंटे के अंतराल पर उमड़-घुमड़ कर बादलों के बीच रात से सुबह तक बारिश हुई। दो किमी की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत 78 रहा। पैलानी संवाद के मुताबिक, पैलानी तहसील व आसपास के क्षेत्र में सुबह हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान रामकिशोर, बुधराज यादव, राजेंद्र यादव, अशोक द्विवेदी ने बताया कि भीषण उमस व गर्मी के चलते जहां लोग गर्मी को लेकर परेशान थे, वहीं मानसून आने से खप्टिहा कलां कस्बे सहित पैलानी क्षेत्र के आसपास के इलाकों में सुबह से हुई झमाझम बारिश से किसानों की खेती-बाड़ी का कार्य शुरू हो सकेगा।
बारिश न होने की वजह से किसानों की खेती में जोताई-बोआई का कार्य पिछड़ रहा था। इसी तरह बारिश होती रही तो क्षेत्र का किसान समय से अरहर, ज्वार, बाजरा, तिल की तिल की फसलें बो सकेगा। अतर्रा संवाद के मुताबिक, कस्बे में बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश के चलते दुकानों के बाहर सड़क पर पानी भरने से दुकानदार परेशान रहे। बांदा मार्ग स्थित बस स्टैंड के समीप एक दुकानदार योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती दिनों की बारिश के चलते ही दुकान के बाहर गंदे पानी के भराव होने से भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
बारिश के बीच बाइक सवारों ने की स्टंटबाजी
अतर्रा। कस्बा में बृहस्पतिवार सुबह व दोपहर में बारिश होने से स्थानीय लोगों के साथ तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। बारिश के बीच लापरवाह युवक बिना हेलमेट पहने हुए बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए दिखे। आम लोग व स्कूली बच्चे बारिश में भीगते हुए दिखाई दिए। स्थानीय किसान नरेश दीक्षित, राकेश चौरिहा ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी मिलने से अब धान की रोपाई की तैयारियों में शीघ्र ही तेजी लाई जाएगी। (संवाद)