{"_id":"6a207b5f08003bfe4b0aa3b7","slug":"more-than-70-houses-and-shops-were-demolished-banda-news-c-212-1-bnd1007-147615-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 70 से अधिक मकान-दुकानें ढहाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 70 से अधिक मकान-दुकानें ढहाईं
विज्ञापन
फोटो - 10 गिरवां कस्बे में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गिरवां/खत्री पहाड़। जनपद के प्रसिद्ध विंध्यवासिनी मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को अब परेशानी नहीं होगी। बुधवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाकर इसकी शुरुआत की। कस्बे के मुख्य चौराहा पर बने 70 से अधिक घरों और दुकानों को ढहाया गया। अधिकारियों ने जल्द ही कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
गिरवां चौराहा अतिक्रमण के कारण आमजन के लिए मुसीबत बना हुआ था। यहां लोगों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता था। कई शिकायतों के बाद शासन ने चौराहा सुंदरीकरण और नरैनी-बांदा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दी थी। अधिकारियों ने इसके बाद कार्य शुरू कराए। कस्बे में खुरहंड और गिरवां को जोड़ने वाले नहर पुल का निर्माण हो चुका है।
प्रशासन इसे शुरू कराने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने कई नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घंटों तक अभियान चलाया। इस दौरान करीब 70 से ज्यादा मकान और दुकानें ढहा दी गईं।
विज्ञापन
एसडीएम नरैनी अंजनी ने बताया कि एक सप्ताह से कस्बे में माइक से घोषणा कराई जा रही थी। इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
प्रशासन को मजबूरन सख्ती करनी पड़ी। इस अभियान में नायब तहसीलदार मनोज कुमार, पीडब्ल्यूडी के एई विनय कुमार, जेई अंकित पाल समेत सीओ नरैनी प्रवीण कुमार और थानाप्रभारी सुरेश सैनी भी पुलिस बल के साथ मौके पर थे। साथ ही माैके पर कई थानों का पुलिस बल भी शामिल रहा।

Trending Videos

फोटो - 10 गिरवां कस्बे में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी। संवाद- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।