सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother arrested for throwing daughter into Yamuna river, body not found even after 48 hours

Banda News: यमुना नदी में बेटी को फेंकने वाली मां गिरफ्तार, 48 घंटे बाद भी शव नहीं मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mother arrested for throwing daughter into Yamuna river, body not found even after 48 hours
फोटो - 21 रुबीना।
विज्ञापन
बबेरू। यमुना नदी में अपनी पांच वर्षीय बेटी को फेंकने के 48 घंटे बाद भी बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां रुबीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
Trending Videos

मरका थाना क्षेत्र के ऊसरा गांव की निवासी रुबीना (25 वर्ष) ने बीते शुक्रवार दोपहर यह घटना की थी। पति राजू से घरेलू कलह हुई थी। इसी कारण रुबीना अपनी पांच वर्षीय बेटी पिंकी को लेकर घर से निकली थी। वह बाल कटाने के बहाने घर से बाहर आई थी। उसने मरका असोथर यमुना नदी पुल से अपनी मासूम बेटी पिंकी को नदी में फेंक दिया। इस जघन्य कृत्य के बाद उसने अपनी मां को फोन पर आत्महत्या करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर राहगीरों ने उसे नदी में कूदने से रोक लिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। स्थानीय गोताखोरों ने नाव से बच्ची के शव की खोजबीन शुरू की। एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय टीम ने सर्च अभियान चलाया। किशनपुर गांव तक नदी में महाजाल और कांटा डालकर तलाशी ली जा रही है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी।
मरका थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि पति राजू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्नी रुबीना को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed