फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Motorcyclist killed after being hit by a truck; FIR registered against the driver

Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a truck; FIR registered against the driver
तिंदवारी। मंगलवार की सुबह कस्बे के बांदा-फतेहपुर मार्ग पर एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पैलानी थानाक्षेत्र के अमलोर गांव निवासी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि पति मुन्नीलाल, उनके मायके से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक को कुछ दूरी पर पकड़ा और चालक विजय बहादुर सिंह निवासी अंबेडकर नगर को पुलिस के हवाले किया। पीड़िता ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed