{"_id":"6a3eb28505835267b40c653c","slug":"motorcyclists-collide-with-cattle-nephew-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-148894-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार मवेशी से टकराए, भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार मवेशी से टकराए, भतीजे की मौत
Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक अखिलेश। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। मजदूरी के लिए बाइक से जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे अचानक सड़क पर मवेशी आने से टकराकर गंभीर घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल भतीजे को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिसंडा थाना क्षेत्र के दरईमाफी गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका पुत्र अखिलेश (30) अपने पारिवारिक चाचा अर्जुन (22) के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे मजदूरी के कार्य से बंथरी गांव बाइक से जा रहे थे। ओरन-बिसंडा मार्ग पर शाहपुर कलिन के पास अचानक सड़क पर मवेशी आने से बाइक मवेशी से टकरा गई। जिससे गिरकर बाइक चालक अखिलेश और चाचा अर्जुन गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल अखिलेश को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने घायल अखिलेश मृत घोषित कर दिया। पिता रामनरेश ने बताया कि दो पुत्र और दो पुत्रियों में बड़ा बेटा था। मृतक के दो बच्चे चार वर्षीय पुत्र व दो वर्षीय पुत्र है। घटना से मृतक की मां बच्ची देवी व पत्नी कविता रो-रोकर बेहाल है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अचानक सामने मवेशी आने से हादसा हुआ है।