{"_id":"6a42bcd22d6fd9274c0fd724","slug":"motorcyclists-on-their-way-to-a-wedding-procession-collided-with-cattle-one-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-149029-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मवेशी से टकराए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मवेशी से टकराए, एक की मौत
Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मृतक जयपाल। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। मित्र की बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवक रविवार की देर रात अचानक मवेशी के आ जाने से टकरा कर बाइक से गिर घायल हो गए। तभी पीछे आ रहे अन्य बरातियों ने देख उन्हें निजी वाहन से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र पहरा गांव निवासी जयपाल (21) अपने पड़ोसी दोस्त अनिल (25) के साथ बीते रविवार को देर शाम सात बजे घर से दोस्त सोनू की बरात में शामिल होने के लिए बिसंडा जाने की बात कह बाइक से निकले थे। बांदा-बिसंडा मार्ग पर बिलगांव के पास रविवार की देर रात करीब 11 बजे अचानक सड़क पर मवेशी के आ जाने से बाइक टकराकर गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार गिर घायल हो गए।
पीछे से आ रहे कुछ अन्य बरातियों ने देख निजी वाहन से घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।वहां उपचार के दौरान देर रात घायल जयपाल ने दम तोड़ दिया। अनिल का उपचार किया गया। बरातियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि जयपाल ट्रक ड्राइवर रहा था। तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घटना से मां कपूरी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मवेशी से टकराने के चलते बाइक चालक की मौत हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।