सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MPs should resign if they cannot support the Women's Reservation Bill.

Banda News: महिला आरक्षण बिल का समर्थन न कर सकें तो इस्तीफा दें सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
MPs should resign if they cannot support the Women's Reservation Bill.
फोटो - 16 सांसद आवास के बाहर प्रदर्शन करते चित्रकूट भाजपा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कर्वी विधान सभा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सांसद आवास के बाहर धरना दिया। कहा कि जो महिला महिलाओं के हित में कार्य नहीं कर सकतीं, उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कर्वी विधानसभा महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी की अगुवाई में सांसद कृष्णा पटेल के आवास के बाहर धरना दिया। जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा देश की महिलाओं को चौका बर्तन से बाहर निकालकर देश सेवा का मौका देने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करते हैं। कहा कि यह देश की महिलाओं का अपमान है, जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा।
Trending Videos

पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस व सपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। यदि भाजपा 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देना चाहती है और आप लोगों की भी सहमति है तो आरक्षण का विरोध क्यों। कहा कि इन दलों के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की महिलाओं ने मां दुर्गा का रूप दिखाते हुए मतदान किया और आरक्षण का विरोध करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया। कहा कि वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में भी महिलाओं का यह रूप विरोध करने वाले दलों का देखना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान अजय पटेल, राकेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, सौरभ शिवहरे, राजेश्वरी द्विवेदी, माया प्रजापति, सुनीता देवी, अंजू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी गड़बड़ी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed