सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mutilated body of youth found on railway track; murder alleged.

Banda News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mutilated body of youth found on railway track; murder alleged.
फोटो - 04 जितेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन



मटौंध (बांदा)। मटौंध कस्बे के घुराहा थोक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखे जाने की आशंका जताई है।



मृतक के भाई नीरज ने बताया कि जितेंद्र का गांव की ही अनुसूचित जाति की एक युवती से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सोमवार को युवती के पिता उनके घर आए थे और नाराजगी जताते हुए धमकी दी थी कि यदि जितेंद्र को नहीं रोका गया तो परिणाम गंभीर होंगे। इसके बाद मां नन्ही देवी ने भी बेटे को समझाते हुए युवती से दूरी बनाने की सलाह दी थी। उसी दिन शाम को जितेंद्र ट्रक चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन रात में उसका शव मटौंध रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाई का कहना है कि शव एक किमी के दायरे में कई टुकड़ों में बिखरा मिला, जिससे उन्हें संदेह है कि पहले उसकी हत्या कर पानी में डुबोया गया और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन




घटना स्थल पर रेलवे पटरी के किनारे लगे पत्थर पर मृतक का नाम लिखा मिला। वहीं उसका गमछा भी ट्रैक के पास बंधा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed