फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New residential schemes will be developed in Mavai Buzurg and Mahokhar.

Banda News: मवई बुजुर्ग और महोखर में विकसित होगी नई आवासीय योजना

Sat, 20 Jun 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
New residential schemes will be developed in Mavai Buzurg and Mahokhar.
बांदा। शहर के विस्तार और सुनियोजित आवासीय विकास को लेकर बांदा विकास प्राधिकरण ने खाका तैयार किया है। शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत ग्राम मवई बुजुर्ग और महोखर में नई आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसके लिए अब तक 41.875 हेक्टेयर भूमि का क्रय किया जा चुका है, जबकि कुल 94.73 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार 68वीं बोर्ड बैठक में 34.946 हेक्टेयर भूमि पर योजना विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। भूमि क्रय पर होने वाले 78.88 करोड़ रुपये के व्यय का 50 प्रतिशत यानी 38.67 करोड़ रुपये शासन द्वारा सीड कॅपिटल के रूप में उपलब्ध कराए गए। बाद में 72वीं बोर्ड बैठक में योजना क्षेत्र बढ़ाकर कुल 94.73 हेक्टेयर करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




योजना के लिए महोखर क्षेत्र की कृषि व औद्योगिक उपयोग की भूमि को आवासीय उपयोग में परिवर्तित करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में शासन ने जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए थे, लेकिन कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद भूमि उपयोग परिवर्तन की अधिसूचना जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रथम चरण में 16.69 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना विकसित की जाएगी। इसका ले-आउट और स्थल मानचित्र बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। योजना का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 86.84 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें लगभग 50.53 करोड़ रुपये विकास कार्यों और करीब 36.04 करोड़ रुपये भूमि क्रय पर खर्च किए जाएंगे।



स्वीकृत ले-आउट के अनुसार योजना में कुल 501 भूखंड विकसित किए जाएंगे। इनमें 474 आवासीय, 24 व्यावसायिक, तीन भूखंड स्कूल व सामुदायिक सुविधाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। भूखंडों के आवंटन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। विभिन्न आय वर्गों के लिए दरें 12900 रुपये से 13500 रुपये प्रति वर्गमीटर तक निर्धारित की गई हैं।



प्राधिकरण सचिव मदन मोहन ने बताया कि आवासीय योजना पर जल्द काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय फ़ाइल भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।




--



भूमि खरीद में खर्च किया जा चुका है 93.81 करोड़ रुपये



प्राधिकरण के अनुसार अब तक खरीदी गई 41.875 हेक्टेयर भूमि पर कुल 93.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें 38.67 करोड़ रुपये शासन से प्राप्त सीड कॅपिटल और 56.04 करोड़ रुपये प्राधिकरण के स्वयं के संसाधनों से व्यय किए गए हैं। शेष भूमि क्रय की प्रक्रिया भी जारी है, जिसके बाद योजना के दूसरे चरण का विकास कार्य शुरू किया जाएगा।



--



आवासों पर एक नजर



ईडब्ल्यूएस- 12900 प्रति वर्गमीटर



एलआईजी- 13200 प्रति वर्गमीटर



एमआईजी-13500 प्रति वर्गमीटर



एलएचआईजी-13500 प्रति वर्गमीटर



यूएचआईजी- 13500 प्रति वर्गमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed