फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not only the bill but the rights of crores of women of the country are being opposed: Pratibha Shukla

विधेयक ही नहीं बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों का विरोध : प्रतिभा शुक्ला

Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Not only the bill but the rights of crores of women of the country are being opposed: Pratibha Shukla
फोटो- 27 जनाक्रोश पद यात्रा में शामिल भाजपा की महिलाएं। संवाद
बांदा। लोकसभा में विपक्ष की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ आयोजित किए जाने वाले जनाक्रोश कार्यक्रम के तहत भाजपा की महिलाओं ने शनिवार को जनाक्रोश प्रेसवार्ता, महिला सम्मेलन व पदयात्रा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयक को कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक अवसर का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को टालना उनकी राजनीतिक स्वार्थपूर्ण सोच है। महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है। लेकिन विपक्ष इस विषय पर भ्रम फैलाकर महिलाओं के अधिकारों में बाधाएं डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक ही नहीं बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के अधिकारों का विरोध है। भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि की अगुवाई में महिलाओं ने जनाक्रोश यात्रा निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मालती बासु, जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता, विनोद जैन, जागृति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, मंजू देवी, रूपा चौहान, रीता गुप्ता, अनीता शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव, रूपा सिंह चौहान, आनंदी साहू, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, अमित सेठ भोलू, संतोष राजपूत, लखन कुशवाहा, दिलीप तिवारी, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed