फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now a reward of Rs 50,000 is imposed on gangster Shibu.

Banda News: गैंगस्टर शीबू पर अब 50 हजार रुपये का इनाम

Tue, 12 May 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now a reward of Rs 50,000 is imposed on gangster Shibu.
बांदा। नरैनी के रहने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित पर पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की रिपोर्ट पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली में एक जनवरी को नरैनी के बांदा सड़क निवासी शीबू अंसारी, राजनगर निवासी रवि राजपूत, चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव निवासी अरुण कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर गिरवां सुरेश कुमार सैनी कर रहे हैं। सात मार्च को रवि राजपूत व अरुण को 17 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में वांछित शीबू अंसारी फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। इसकी गिरफ्तारी न होने के चलते यह पुरस्कार राशि को डीआईजी ने बढ़ाते हुए 50 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed