फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Number of patients with cold, fever, and diarrhea has increased.

Banda News: जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज बढ़े

Mon, 10 Aug 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Number of patients with cold, fever, and diarrhea has increased.
फोटो 2- जिला अस्पताल में दवा वितरण कक्ष में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बांदा। बारिश का मौसम लोगों की सेहत खराब कर रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लाइन देखी गई। डॉक्टर कक्ष में मरीजों का आंकड़ा 100 मरीजों के पार कर गया। ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज आए।

सोमवार को जिला अस्पताल में 1450 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से 500 मरीज जुकाम, बुखार, पेट दर्द और डायरिया के रहे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी व डॉ. ह्दयेश पटेल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

उधर, ट्रॉमा सेंटर भी भर्ती मरीजों से फुल रहा। यहां सभी 29 बेड भरे रहे। यहां सोमवार को 35 से ज्यादा बुखार, पेट दर्द और डायरिया के मरीज भर्ती हुए। दवा काउंटर कक्ष में दवा लेने के दौरान तीमारदारों में धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के चलते बीमारी बढ़ी है। उन्होंने बुखार व डायरिया होने पर डॉक्टर की सलाह से दवा कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed