{"_id":"6a343ee825b3df36d30f868f","slug":"number-of-tests-to-increase-in-the-divisions-district-hospitals-banda-news-c-212-1-bnd1017-148519-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल के जिला अस्पतालों में बढ़ेगी जांचों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल के जिला अस्पतालों में बढ़ेगी जांचों की संख्या
Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बांदा सहित मंडल के जिलों में जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी जिलों में 117 प्रकार की जांच की जाएं।
समीक्षा के दौरान मंडल के जिला चिकित्सालयों में आईपीएचएल लैब सभी 117 निर्धारित जांच कराने व माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में बांदा में 74, चित्रकूट में 49, हमीरपुर में 34 व महोबा में 32 प्रकार की जांचें हो रही हैं। इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि जिला चिकित्सालयों व विशेष चिकित्सालयों में 394, सीएचसी में 242, आयुष्मान आरोग्य मंदिर-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 195 व आयुष्मान आरोग्य मंदिर-उपकेंद्रों 84 आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं।
हमीरपुर की आशा कार्यकत्री को किया गया सम्मानित
बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने नवाचार के तहत स्टार ऑफ द मंथ सम्मान की शुरुआत की गई। अप्रैल 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हमीरपुर के मुस्करा ब्लॉक के ग्राम रूरीपारा निवासी आशा कार्यकत्री कल्पना मिश्रा को एक महिला नसबंदी, एक पुरुष नसबंदी व संस्थागत प्रसव को प्रेरित करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।