फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Obscene act committed against a ten-year-old girl

Banda News: दस साल की बालिका से की अश्लील हरकत

Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Obscene act committed against a ten-year-old girl
-मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। दस साल की बालिका को कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का मामला बुधवार को पैलानी पुलिस की जानकारी में आया। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। है।

पैलानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार को थाने में बताया कि उसकी दस साल की बेटी को गांव निवासी दूसरे समुदाय के 48 साल के व्यक्ति ने पढ़ाने के लिए बुलाया था। शाम को उसकी बेटी किताब लेकर उसके घर पहुंची तो आरोपी ने करीब 20 मिनट तक उसे पढ़ाया और फिर उसकी किताब अपने पास रख लीं और बेटी को वापस भेज दिया। थोड़ी देर बाद उसने किताब ले जाने की बात कहते हुए बेटी को फिर से बुलाया। बेटी जब उसके घर गई तो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। ऐसे में वह अपनी बेटी को खोजते हुए आरोपी के घर पहुंची और उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह स्तब्ध रह गई। आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी को निर्वस्त्र कर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। उसे देख युवक वहां से गाली व जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर घटना की जांच की और प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed