फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One group of transgender individuals beat up another over the collection of money from the area.

Banda News: इलाके से पैसा ले जाने पर किन्नरों के गुट ने दूसरे को पीटा

Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
One group of transgender individuals beat up another over the collection of money from the area.
फोटो 6- कोतवाली में शिकायत लेकर आए किन्नर गुट के सदस्य।
बांदा। इलाका बंटा होने के बावजूद दूसरे के इलाके से पैसा मांगकर ले जाने पर दो किन्नर गुट के बीच बहस हो गई। एक किन्नर गुट ने दूसरे को पीट दिया।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित किन्नर गुट ने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर चौकी मंडी समिति में पंचायत कराई। पूरा दिन चली पंचायत में मामला नहीं सुलझा, अब मामला दोनों किन्नर गुट के गुरु के पास पहुंचा है। वह महोबा में इसका फैसला करेंगे।
शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी बन्नो गुरु ने रविवार को कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने गुट के साथ रेल पटरी के इस पार कोतवाली की तरफ नेग मांगते हैं। रेल पटरी के दूसरी तरफ वाले कालू कुआं इलाके में मुन्ना उर्फ मधु नेग मांगता है। छह अगस्त को मुन्ना रेल पटरी के इस पार से नेग मांग कर ले गया। इस पर उसे टोका तो मुन्ना ने बन्नो के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बीती रात करीब नौ बजे मुन्ना, किशोरी, चंचल, राममिलन, शिवचंदन, विमल, पुत्तन, राममूरत व 20-25 अज्ञात लोगों ने उसे मारा पीटा है। घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना के बाद बन्नो गुरु अपने साथियों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची। यहां उसने मुन्ना गुट पर आरोप लगाए। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर चौकी मंडी समिति में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में पुलिस ने बन्नो और मुन्ना को बुलाया। दोनों पक्षों के बीच दिन भर पंचायत चली लेकिन दोनों किन्नर गुट के बीच सहमति नहीं बन पाई है। अब दोनों पक्ष महोबा में रहने वाले किन्नर गुरु के यहां अपनी अर्जी लगाएंगे। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि दोनों में सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार को किन्नर गुट महोबा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed