{"_id":"6a47fd099b686e251c0cacf9","slug":"outrage-among-lawyers-over-life-threatening-attack-on-advocate-banda-news-c-212-1-akb1003-149207-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले से वकीलों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। जिला अधिवक्ता संघ महोबा के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वह धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभूदत्त पांडेय ने बताया कि 30 जून को जिला अधिवक्ता संघ महोबा के अधिवक्ता सतीश अवस्थी कचहरी से अपना विधिक कार्य निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस कातिलाना हमले में अधिवक्ता को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश भर के वकीलों में गहरा रोष है। इस अवसर पर महासचिव नरेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह, सामान्य उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिनेत्र, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।