{"_id":"6a38369ea3df772df00db0b7","slug":"passenger-traveling-from-delhi-to-banda-dies-after-falling-from-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-148650-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दिल्ली से बांदा आ रहे यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दिल्ली से बांदा आ रहे यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत
Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक शिवविलास। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दिल्ली से ट्रेन से बांदा आ रहे यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान की। घरवालों को जानकारी दी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी संदीप त्रिवेदी ने बताया कि उसके पड़ोसी शिवविलास यादव (42) डेढ़ माह पहले कमाने के उद्देश्य से दिल्ली गए थे। वहां से वह शनिवार की रात ट्रेन से लौट रहे थे। उनका शव शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी पुल पर स्थित पिलर संख्या तीन व चार के बीच पड़ा मिला। उन्होंने ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना जताई है।
बताया कि दो दिन पूर्व शिवविलास ने अपने पुत्र बाबू को फोन करके जानकारी दी थी कि वह एक-दो दिन में गांव आएंगे। केन नदी पुल से नीचे गिरने पर उनके पूरे शरीर में चोटें हैं। घर में उनकी पत्नी संगीता व दो पुत्र एक पुत्री हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।