फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pathology reports unavailable online; crowds gathering.

Banda News: ऑनलाइन नहीं मिल रही पैथोलॉजी रिपोर्ट, उमड़ रही भीड़

Fri, 19 Jun 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 19 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pathology reports unavailable online; crowds gathering.
पैथालॉजी के बाहर बैठे मरीज। संवाद
बांदा जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी से मरीजों को ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीजों को एक-एक दिन बाद रिपोर्ट लेने के लिए महिला अस्पताल आना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही और अस्पताल में भीड़ भी जुट रही है।
विज्ञापन




शासन की ओर से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम को लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ा गया है। इसके तहत जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में होने वाली जांच की रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजनी है। इसके पीछे का मकसद पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ कम करना था, लेकिन महिला अस्पताल में ऐसे होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पैथोलॉजी के बाहर तमाम मरीज जमीन पर बैठकर अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार हर दिन 250 से 300 मरीज की जांच होती है। अगर इसके ऊपर मरीज आ जाते हैं तो उन्हें अगले दिन बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



मोबाइल पर नहीं आया कोई लिंक गर्भवती साधना ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई थी, लेकिन उनके मोबाइल में किसी तरह का लिंक नहीं आया। जिससे वह रिपोर्ट डाउनलोड कर सकें। इस वजह से बृहस्पतिवार को उनके परिवार के सदस्य रिपोर्ट लेने आए थे।




--



खुद रिपोर्ट लेने आना पड़ा


गर्भवती शकुंतला देवी ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अपना सैंपल दिया था। उनके मोबाइल में लिंक नहीं आया तो गुरुवार को वह रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।



--



बहुत से मरीज अपना मोबाइल नंबर नहीं बता पता हैं। इस वजह से उन्हें ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं पहुंच पाती है, शेष किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।



-डॉ.सुनीता सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed