फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patient alleges sale of expired medicine; sample collected.

Banda News: मरीज ने लगाया एक्सपायरी दवा बेचने का आरोप, नमूना भरा

Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patient alleges sale of expired medicine; sample collected.
फोटो-1-मेडिकल स्टोर पर जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। स्रोत: स्वयं
बांदा। मरीज ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय पहुंचकर एक्सपायरी डेट की दवा बेचने का आरोप लगाया। शिकायत पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और दवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम ने दवा का बिल व अन्य अभिलेख भी लिए हैं।
विज्ञापन

शहर के क्याेंटरा निवासी वीरेंद्र द्विवेदी शुक्रवार शाम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उन्होंने सी क्रॉस नाम की टैबलेट व अन्य दवाएं सर्वोदय नगर स्थित नीरज मेडिकल स्टोर से कुछ दिन पूर्व परिवार के सदस्य के लिए खरीदी थीं। इसमें से एक डोज मरीज को दे दिया। इसके बाद उन्होंने देखा कि उक्त दवा तो अप्रैल 2026 में ही एक्सपायर हो चुकी है। अधिकारियों को उन्होंने दवा का बिल भी दिखाया, जिसमें दर्ज दवा का बैच नंबर और एक्सपायरी अप्रैल 2027 का था।
विज्ञापन


दवा मल्टीविटामिन थी, जो फूड सप्लीमेंट की श्रेणी में आता है। ऐसे में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जयप्रकाश तिवारी ने तत्काल मौके पर जाकर टीम को जांच करने के निर्देश दिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने स्टॉक में अप्रैल 2026 में एक्सपायर दवा नहीं मिली। उपलब्ध पूरा स्टॉक अप्रैल 2027 का था, जिसका जिक्र बिल पर भी था। टीम ने मौके से सी क्रॉस टैबलेट का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जयप्रकाश तिवारी ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा की शुद्धता स्पष्ट हो जाएगा। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed