फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patients unable to access test reports online.

Banda News: मरीजों को ऑनलाइन नहीं मिल पा रही जांच रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Patients unable to access test reports online.
फोटो-08 जिला अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने के लिए काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन


फोटो-09 ऑनलाइन जांच रिपोर्ट का टंगा बोर्ड। संवाद
24 घंटे करना पड़ता है इंतजार, कर्मियों ने बताया कि मरीज मोबाइल नंबर नहीं चढ़वाते
संवाद न्यूज़ एजेंसी



बांदा। जिला अस्पताल में होने वाली पैथोलॉजी जांच मोबाइल में ऑनलाइन देने की प्रक्रिया इन दिनों ठप चल रही है। मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीज घर बैठे जांच रिपोर्ट नहीं ले पा रहे हैं।



जिला अस्पताल में ऑनलाइन जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराते समय अपना मोबाइल नंबर पर्चे में दर्ज कराना होता है। प्रक्रिया यह है कि पैथोलॉजी से जांच पूरी होने पर पैथोलॉजी कर्मी पर्चे में अंकित मोबाइल पर लिंक मैसेज भेजते हैं। मरीज उस लिंक को खोलता है तो उसमें जांच रिपोर्ट सबमिट होती है, लेकिन इस प्रक्रिया का जिला अस्पताल में पालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट 24 घंटे बाद आकर लेनी होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्तमान में प्रतिदिन 250 से 300 मरीजों की 1200 के आसपास जांचें होती है। पैथोलॉजी से जांच रिपोर्ट लेने के लिए प्रतिदिन मरीजों की लाइन लगती है। पैथोलॉजी कर्मियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज अपना मोबाइल नंबर पर्चे में दर्ज नहीं कराते हैं, इससे उनको जांच नहीं दी जाती। जिनके मोबाइल नंबर दर्ज रहते हैं, उनको जांच रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
रजिस्ट्रेशन के समय पर्चे में मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाता है। बहुत से मरीज अपना मोबाइल नंबर पर्चे में दर्ज नहीं कराते, इससे ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं दी जा सकती। जिन मरीजों के मोबाइल नंबर सही दर्ज होते हैं, उनके मोबाइल में जांच रिपोर्ट दी जा रही है। - डॉ.के कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed