{"_id":"6a5fb5412a5f2ec8cb02097e","slug":"police-accused-of-entering-a-house-conducting-a-search-and-taking-away-money-banda-news-c-212-1-sknp1006-149915-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस पर घर में घुसकर तलाशी लेने और रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस पर घर में घुसकर तलाशी लेने और रुपये निकालने का आरोप
Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला शंकर पुरवा निवासी किराना दुकानदार ने शराब बिक्री का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने दुकान की गुल्लक से नकदी भी निकाल ली। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित दुकानदार ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
गांव निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने मकान में किराना दुकान चलाता है। आरोप है कि 20 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी उसकी दुकान पहुंचा और शराब बिक्री का आरोप लगाया। विरोध पर अभद्रता की। इसके बाद उसने एक अन्य पुलिसकर्मी (पीआरडी जवान) को दरवाजे पर खड़ा कर स्वयं घर के अंदर जाकर पूरे मकान की तलाशी ली।
आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसकी दुकान में रखी गुल्लक खोलकर उसमें रखे लगभग 12 से 15 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें एक पॉलिथीन में रखकर अपने साथ ले गया। उसने दावा किया कि इस घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि बाद में पुलिसकर्मी ने उपनिरीक्षक को मौके पर बुलाया, जहां दोनों ने उसके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। आरोप है कि पुलिसकर्मी मामला निपटाने का दबाव बनाते रहे। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव का कहना है मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।