फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police arrested three fraudsters, money in their accounts frozen

Banda News: पुलिस ने पकड़े तीन टप्पेबाज, खातों में पड़ी रकम फ्रीज

Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three fraudsters, money in their accounts frozen
बबेरू। कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 हजार रुपये और बाइक बरामद की है। वहीं उनकी निशानदेही पर घटनाओं से अर्जित आय को बैंकों में फ्रीज कराया है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र के कौहारा गांव निवासी रामचंद्र उर्फ मुंशी ने और कस्बे के विनय प्रताप ने अपने साथ टप्पेबाजी और चोरी की शिकायत दर्ज कराईं थीं। पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद बाद पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने बाइक सवार तीन अभियुक्तों को बबेरू से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर, लोहारा निवासी अनुराग यादव, राजकुमार और कैलाश पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन




आरोपियों के पास से 14,100 रुपये व एक बाइक बरामद की गई। वहीं उनकी निशानदेही पर उनके बैंक खातों में चोरी की वारदातों से अर्जित धनराशि करीब 2.84 लाख रुपये फ्रीज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed