सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police challaned the accused truck driver for disturbing the peace and seized the vehicle.

Banda News: पुलिस ने किया आरोपी ट्रक चालक का शांतिभंग में चालान, गाड़ी सीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police challaned the accused truck driver for disturbing the peace and seized the vehicle.
फोटो- 33 बड़ोखर बुजुर्ग गांव का वह मार्ग जहां हुई घटना। संवाद
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की देर शाम हुए कथित रूप से एसडीएम की गाड़ी व होमगार्ड को टक्कर मारने के मामले में गिरवां पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक का शांतिभंग में चालान कर दिया है। उसकी मौरंग से लदी गाड़ी को एसडीएम ने सीज कर दिया। उधर, एसडीएम के अर्दली व होमगार्ड ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Trending Videos

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास बुधवार की देर शाम चेकिंग में निकले एसडीएम अमित शुक्ला ने मौरंग से लदे ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक एसडीएम के होमगार्ड को टक्कर मारकर भागने के फिराक में था। तभी एसडीएम ने उसका पीछा करके पकड़ लिया था। ट्रक चालक महोबा के खन्ना निवासी कुलदीप तिवारी ने आरोप लगाया था कि एसडीएम ने उसे मारा पीटा है। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान एसडीएम ट्रक चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने जा रहे थे, तभी वह रास्ते से कूदकर भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक कुलदीप तिवारी ने थाने में बताया कि वह रामपुर से मौरंग लेकर बांदा जा रहा था। बड़ोखर के पास एसडीएम के होमगार्ड मइयादीन ने ट्रक को रोककर उसे थाने चलने के लिए कहा, इस पर चालक ने कहा कि उसके पास वाहन के सभी वैध कागजात हैं, इसलिए उसने थाने जाने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया था। घटना को लेकर एसडीएम के होमगार्ड व अर्दली की ओर से कोई तहरीर नहीं दिए जाने पर गिरवां पुलिस की ओर से ट्रक चालक का शांति भंग में चालान किया गया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रक चालक का शांतिभंग में चालान किया गया है। मौरंग लदी गाड़ी को एसडीएम ने सीज कर दिया है। एसडीएम या उनके किसी भी कर्मी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
----------------------


बड़ोखर गांव में प्रत्यक्षदर्शी बाेले, ट्रक चालक का पीछा कर रोका और पीटा
खत्रीपहाड़ (बांदा)। नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला व ट्रक चालक के बीच विवाद का मामला दूसरे दिन बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चर्चा का विषय बना रहा। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी संदीप कुशवाहा ने बताया कि उसकी पान की गुमटी के पास घटना हुई थी। शाम के समय अचानक से आगे-आगे ट्रक जा रहा था और पीछे-पीछे एक बोलेरो गाड़ी थी। नहर के पास बोलोरो सवारों ने ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर खड़ी कर दिया। उसे देखकर लोगों की भीड़ जमा होने लगी और ट्रक ड्राइवर को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर मारपीट की गई। बोलोरो गाड़ी में एसडीएम लिखा था।
दूसरे प्रत्यक्षदर्शी रामजीवन पाल ने बताया कि ट्रक चालक एसडीएम की गाड़ी से कूद पड़ा था और भागकर एक घर में घुस गया था। देवीदीन ने बताया कि हल्ला सुनकर भीड़ जमा हो गई थी।
---------------

फोटो- 33 बड़ोखर बुजुर्ग गांव का वह मार्ग जहां हुई घटना। संवाद

फोटो- 33 बड़ोखर बुजुर्ग गांव का वह मार्ग जहां हुई घटना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed