सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The way is cleared for the liquid oxygen plant in the medical college, license is obtained

Banda News: मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का रास्ता साफ, मिला लाइसेंस

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The way is cleared for the liquid oxygen plant in the medical college, license is obtained
फोटो- 09 मेडिकल कालेज में तैयार खड़ा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने कॉलेज के तरल ऑक्सीजन प्लांट को लाइसेंस जारी कर दिया है। इस लाइसेंस के मिलने से 16 वार्डों के 630 बेडों तक सीधी ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
Trending Videos




मेडिकल कॉलेज में पहले से ही तरल ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित था लेकिन लाइसेंस न मिलने के कारण यह चालू नहीं हो पा रहा था। इस वजह से मेडिकल कॉलेज को अपनी ऑक्सीजन की जरूरतों के लिए कानपुर से जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाने पड़ते थे। अब लाइसेंस मिलने से इस समस्या का समाधान हो गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि अगले दो महीनों के भीतर प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 20 हजार किलो लीटर है। यह मेडिकल कॉलेज की सभी ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कुल 630 बेड हैं, जिनमें औसतन 400 बेड भरे रहते हैं।



ऑक्सीजन की शुद्धता और वितरण

लिक्विड ऑक्सीजन को सबसे शुद्ध माना जाता है। प्लांट की पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, आपातकालीन इकाई में मरीजों तक सीधी ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। वार्डों और बेड तक पाइपलाइन बिछाने का काम अगले दो महीने में पूरा होगा।



लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के चालू होते ही प्रत्येक मरीज के बेड तक ऑक्सीजन पहुंच सकेगी। अब ऑक्सीजन की मेडिकल कालेज को कोई कमी नहीं होगी। यह मेडिकल कालेज के लिए बड़ी उपलब्धि है।



- सुनील कौशल, प्राचार्य



रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed