सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the brakes were applied, the bike rider jumped and hit the railing, resulting in his death.

Banda News: ब्रेक लगाया तो उछलकर रेलिंग से टकराया बाइक सवार, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
When the brakes were applied, the bike rider jumped and hit the railing, resulting in his death.
फोटो - 04 अतुल कुशवाहा। फाइल फोटो - फोटो : सोमवार को आसमान में छाई रही काली घटाओं का नजारा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मित्र को छोड़कर लौट रहे बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वह उछलकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos



पैलानी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई अतुल कुमार (23) अपने मित्र हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी मनीष (24) को छोड़ने उसके गांव गया था। रविवार की रात वह मनीष को छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। हमीरपुर के भरुआ थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव सिकहुला मोड़ पर अचानक उसने बाइक में ब्रेक लगाया। जिससे वह उछलकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में उसकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई।



वह हेलमेट नहीं लगाए था। भाई ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। वह टेंट लगाने का काम करता था। घर में मां सावित्री देवी हैं। पिता उदयभान खेती किसानी करते हैं। साढ़े तीन बीघा जमीन है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर ऋृषि देव सिंह ने बताया कि हादसा हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। उसे जसपुरा सीएचसी लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed