सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman's body found hanging from a noose inside the room, suspicion of murder

Banda News: कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose inside the room, suspicion of murder
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शादी के अभी 10 माह भी नहीं हुए थे।
Trending Videos

गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव के बनियनताला गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसकी चचेरी भाभी रोशनी (20) का शव सोमवार को सुबह पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी। रोशनी का पति राजेश चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय घर में देवरानी, जेठानी व उनके बच्चे थे। सास गोल्हरी अपने मायके कछार पुरवा गईं थीं। रोशनी की शादी छह मई 2025 को हुई थी। मायका बड़ेहा श्योढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मायके से आए रोशनी के चाचा रामकरन ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि वह कारण नहीं बता सके। ग्रामीणों में चर्चा है कि जेठानी से घरेलू किसी बात पर विवाद हुआ था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed