फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police seize diesel-filled drums; FIR registered against four individuals.

Banda News: पुलिस ने पकड़े डीजल से भरे ड्रम, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police seize diesel-filled drums; FIR registered against four individuals.
करतल। नरैनी कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश की ओर जा रहे एक वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 12 ड्रम लोड मिले, जिसमें 2640 लीटर डीजल भरा हुआ था। वैध कागज न होने पर पूर्ति निरीक्षक ने वाहन चालक व डीजल विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




नरैनी कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि नौ जून की रात लहुरेटा गांव स्थित दरोगा फिलिंग स्टेशन से एक वाहन में डीजल भरकर मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था। वाहन को करतल के समीप पकड़ा गया। मामला संदिग्ध होने पर जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जांच कराई गई तो चालक के पास से कोई कागज नहीं मिला। इस पर पूर्ति निरीक्षक नरैनी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी वाहन चालक जीतराम पटेल व उसके साथी अजय सिंह, नरैनी निवासी फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन प्रेम सिंह और कुइयां कगर अंश शाहपाटन निवासी पंप प्रोपराइटर शैलेंद्र प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed