फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power out for five days; distressed villagers block highway.

Banda News: पांच दिन से बिजली गुल, परेशान ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया

Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Power out for five days; distressed villagers block highway.
फोटो-16- डिगवाहीं गांव में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
बांदा। पांच दिन से बिजली गुल रहने से परेशान गांव डिंगवाही के ग्रामीणों ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे बांदा-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल बलराम सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और अतर्रा अधिशासी अभियंता को फोन करके मौके पर बुला लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 33 हजार मेन लाइन में फाल्ट आया है। लाइन 40 किमी पर है। फाल्ट तलाश कर उसे सही कराया जाएगा। तब ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


डिंगवाही के ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से बिजली गुल है। बारिश के मौसम में अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इसे लेकर सोमवार की शाम उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी, शहर कोतवाल पहुंचे। कोतवाल ने अतर्रा अधिशासी अभियंता को फोन करके मौके पर बुलाया और फाल्ट सुधारने की बात कही। जिसपर अधिशासी अभियंता के आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम तकरीबन 30 मिनट तक चला। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि फाल्ट की वजह से बिजली नहीं आ रही। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को बुलाकर समस्या का समाधान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed