{"_id":"6a42be7244ae740f0e0b3305","slug":"power-outage-causes-distress-assurances-being-provided-via-toll-free-number-banda-news-c-212-1-akb1003-148998-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली गुल होने से लोग परेशान, टोल फ्री नंबर से मिल रहा आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली गुल होने से लोग परेशान, टोल फ्री नंबर से मिल रहा आश्वासन
Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीलीकोठी में बिजली की लाइन ठीक करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने की समस्या चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से लोग बेहाल हैं। शिकायतकर्ता टोल फ्री नंबर पर कॉल कर रहे तो उन्हें जल्द बिजली आने का आश्वासन ही मिल रहा है।
खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले शांडिल्य दीक्षित ने बताया कि रविवार रात 10 बजे से बिजली गुल है। सब स्टेशन शिकायत करने पहुंचे तो वहां कोई मिला नहीं। देर रात 12 बजे तक टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते रहे, लेकिन जल्द बिजली आने का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। सुबह चार बजे बिजली आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरी रात करवट बदलते रहें, लेकिन नींद नहीं आई। इन्वर्टर भी बैठ गए। फ्रिज में रखा दूध और सब्जी भी खराब हो गईं।
इसी तरह स्वराजनगर की गली नंबर तीन में बिजली कटौती का हाल बेहाल रहा। क्षेत्र के किरता ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने की वजह से छत पर टहल कर रात गुजारी है। उन्होंने बताया कि कई बार सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिकायत भी की तो जल्द बिजली का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन कितने बजे आएगी यह बात स्पष्ट नहीं कर पाएं।
विज्ञापन
इसी तरह भूरेगढ़ में लाइन मरम्मत के चलते कई घंटे बिजली गुल रही। यही पीली कोठी इलाके का भी रहा। वहां दोपहर में लाइन मैन बिजली ठीक करते हुए नजर आए। अधीक्षण अभियंता डॉ. रविकांत ने बताया कि कुछ जगह समस्या आई थी। उसे ठीक करा दिया गया।