फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power supply in Nimnipar has been disrupted for 17 days; children are in distress.

Banda News: निम्नीपार में 17 दिनों से ठप है बिजली आपूर्ति, बिलख रहे बच्चे

Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Power supply in Nimnipar has been disrupted for 17 days; children are in distress.
बांदा। प्रागी तालाब निम्नीपार के रहने वाले बिजली उपभोक्ता पिछले 17 दिन से बिलबिला रहे हैं। उनके घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली विभाग में की लेकिन कोई भी जांच व समाधान के लिए नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


प्रागी तालाब के रहने वाले बिजली उपभोक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके घरों में 11 जुलाई से बिजली आपूर्ति बाधित है। कहा कि अभी तक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति तुलसी नगर बिजली उपकेंद्र से हो रही थी। अब आपूर्ति को नवाब टैंक बिजली उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है, तभी से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नवाब टैंक उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित है। बताया कि गर्मी और उमस से पूरी रात बच्चों का बुरा हाल रहता है। शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed