{"_id":"6a722474c8f10de26602469a","slug":"power-supply-restored-fir-against-four-banda-news-c-215-1-ckt1003-134605-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली आपूर्ति बहाल, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली आपूर्ति बहाल, चार पर प्राथमिकी
Tue, 04 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी और लोढ़वारा उपकेंद्रों पर हुए बवाल के बाद मंगलवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
किसानों के हंगामे और कर्मचारियों से अभद्रता के बाद तीन नई मशीनें लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सोमवार को लोढ़वारा उपकेंद्र के परसौंजा फीडर में बिजली न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया था और कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया था। एसडीएम सदर अजय यादव और सीओ सिटी सतेंद्र सिंह ने उपकेंद्रों का दौरा कर कर्मचारियों से जानकारी ली। एसएसओ बुद्धविलास, लाइनमैन रामराज और विक्रम सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
जेई अनुज कुमार की तहरीर पर संतराम, नरेंद्र कुमार, दिग्विजय और प्रांशु मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पिटाई और तोड़फोड़ का आरोप है।
उधर, बाधित बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। इससे लोगों ने उमस भरी में राहत की सांस ली। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)