फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power supply system in disarray; urban and rural areas affected.

Banda News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, शहरी और ग्रामीण परेशान

Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply system in disarray; urban and rural areas affected.
11 - मटौंध उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग में पानी डालता कर्मचारी। स्रोत: निगम
बांदा। कई मोहल्ले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी है। लोगों को दिनभर 43 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। लोग लगातार एक्स से लेकर टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराते रहें, लेकिन इसका कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन




शंकर नगर, कालू कुआँ, चमरौदी, स्वराज नगर में सुबह आठ से बिजली गुल हुई। स्थानीय अनिरुद्ध गुप्ता, रौनक सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह सप्ताह में तीसरी बार है कि सुबह आठ बजे से ही बिजली कटौती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की तो पता चला कि लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन




कमासिन क्षेत्र में आवश्यक विद्युत सामग्री की भारी कमी है। मुसीवां पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आए दिन ब्रेकडाउन की समस्या हो रही है, लेकिन निगम के पास मरम्मत के लिए जरूरी सामान उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टोर में ट्रांसफार्मरों में डाले जाने वाला ऑयल, इंसुलेटर और बिजली के तार जैसी मूलभूत सामग्री तक का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में फॉल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक करना चुनौती है। उधर, बबेरू उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम गर्गन डेरा, मझीवां में शनिवार शाम करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। किसान रामेश्वर यादव, मोतीलाल का कहना है कि इस समय धान की नर्सरी और रोपाई की तैयारी चल रही है। खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता सबसे अधिक है, लेकिन आपूर्ति बाधित रहने और फॉल्ट से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।




बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता डॉ.रविकांत वर्मा का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुसार लोगों को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अन्य जनपदों से बांदा की बिजली व्यवस्था बहुत बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed