फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant woman dies at CHC following sudden abdominal pain.

Banda News: पेट में अचानक उठे दर्द के चलते गर्भवती की सीएचसी में मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies at CHC following sudden abdominal pain.
बांदा। पेट में अचानक उठे दर्द के चलते गर्भवती की सीएचसी कमासिन में मौत हो गई। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बारी मोहाल निवासी रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी शीलू (28) सात माह की गर्भवती थी। शुक्रवार की देर शाम अचानक उसके पेट में दर्द उठा और सांस फूलने लगी। घरवालों ने उसे सीएचसी में दिखाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी से सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके एक डेढ़ साल का बेटा है। उधर, शीलू के मायके से आए पिता चित्रकूट के देवरुचि गांव निवासी मुन्नालाल ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। कमासिन थानाध्यक्ष संतोष ओझा ने बताया कि सात माह की गर्भवती थी। पेट में जुड़वा बच्चे थे। हीमोग्लोबिन की कमी बताई गई है। चूंकि शादी के दो साल हुए हैं इसलिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed