सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priest murder case gets complicated; police expand scope of investigation.

Banda News: पुजारी हत्याकांड की गुत्थी उलझी, पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Priest murder case gets complicated; police expand scope of investigation.
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के मंदिर में हुई पुजारी हत्याकांड की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। पुजारी की शिष्या के बार-बार बयान बदलने से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का अनुमान है कि इस कांड के पीछे किसी चौथे का हाथ हो सकता है।



तिंदवारा गांव निवासी त्रिदेव मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद महाराज की दो दिन पूर्व रात में मंदिर की छत पर सोते समय सिर पर लाठी से वारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में कोतवाली नगर में उनके भाई चिंतामणि की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने पुजारी के बगल में सो रही उनकी शिष्या की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ की थी। पूछताछ में शिष्या के मामा व प्रेमी का नाम आने पर उनसे भी अलग-अलग पूछताछ की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में कोई और भी हो सकता है। क्योंकि शिष्या सही से कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन




पुलिस करे, शिष्या के घरवालों से पूछताछ तो सुलझ सकती है गुत्थी



बांदा। पुजारी हत्याकांड में पुलिस अगर शिष्या रोशनी के परिवारवालों से पूछताछ करे तो शायद हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस ने अब तक सिर्फ शिष्या के मामा से ही पूछताछ की है। जबकि शिष्या के परिजन से पूछताछ की जाए तो शायद वह किन परिस्थितियों में पुजारी के पास आई। उससे किसी से फोन पर बात होती थी कि नहीं। घरवालों ने उसे पुजारी की शरण में क्यों दिया था, आदि-आदि सवालों के जवाब मिलने पर ही गुत्थी सुलझ सकती है।



शिष्या बार-बार बयान बदल रही है। मामा और प्रेमी की ठोस भूमिका नजर नहीं आ रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।



पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed