सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Purchasing centers are full, farmers' homes are converted into warehouses

Banda News: क्रय केंद्र फुल, किसान के घर बने गोदाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 24 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Purchasing centers are full, farmers' homes are converted into warehouses
फोटो - 04 खप्टिहा क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले के अधिकांश गेहूं क्रय केंद्र पूरी क्षमता पर भर गए हैं और केंद्रों के बाहर भी सैकड़ों टन गेहूं खुले में पड़ा है, जिससे बारिश होने पर लाखों रुपये के नुकसान का खतरा है। गेहूं का उठान धीमा होने के कारण कई केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई है, जिससे किसान औने-पौने दामों पर आढ़तियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं।




किसानों का कहना है कि कई दिनों तक क्रय केंद्रों पर खड़े रहने से उन्हें गेहूं के भुगतान से अधिक ट्रैक्टर भाड़ा और खाने पर खर्च करना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारियों के अनुसार, उठान प्रभावित होने से पल्लेदार भी काम छोड़कर चले गए हैं। खप्टिहा कलां में क्रय केंद्र प्रभारी सुनील सिंह किसानों से खरीदा गया गेहूं उन्हीं के घरों में डंप करा रहे हैं, क्योंकि 16 मई से एक भी ट्रक का उठान नहीं हुआ है और भंडारण क्षमता पांच हजार क्विंटल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतर्रा मंडी में एफसीआई के केंद्र प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि 6400 क्विंटल खरीद के मुकाबले केवल 1500 क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है, जो 50 फीसदी से भी कम है। बदौसा सहकारी समिति और मंडी समिति के क्रय केंद्र प्रभारियों ने भी उठान न होने से खरीद प्रभावित होने और गेहूं खुले में रखने की बात कही। जमालपुर के किसान शिवम और पौहार के शिवशरण पांडेय ने बताया कि जगह न होने से खरीद बहुत सुस्त है, जिससे उन्हें आढ़तियों को गेहूं बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos




जिला विपणन अधिकारी रामानंद ने क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं उठान के लिए ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी है।

फोटो - 04 खप्टिहा क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं। संवाद

फोटो - 04 खप्टिहा क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं। संवाद

फोटो - 04 खप्टिहा क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं। संवाद

फोटो - 04 खप्टिहा क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed