फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways and road transport authorities gear up for NEET; special arrangements made for candidates.

Banda News: नीट को लेकर रेलवे और रोडवेज ने कसी कमर, परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम

Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Railways and road transport authorities gear up for NEET; special arrangements made for candidates.
बांदा। रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर रेलवे और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए दोनों विभागों ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन




रोडवेज प्रशासन ने बस स्टैंड पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां से बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी रूट पर बसों की कमी न होने पाए। बांदा डिपो से वर्तमान में 158 बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो उन्हें बसों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज डीके चौबे ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध हैं। सभी कर्मचारियों को हर स्थिति पर नजर रखने और समय-समय पर अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर कोई विशेष ट्रेन संचालित नहीं की गई है, लेकिन अतिरिक्त भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनों को बैकअप के तौर पर तैयार रखा गया है। उन्होंने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ती है तो आवश्यकता के अनुसार विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed