फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape accused flees court hearing, suffers burns after touching electric wire

Banda News: अदालत में पेशी पर आया दुष्कर्म का आरोपी भागा, बिजली के तार छूने से झुलसा

Tue, 09 Jun 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape accused flees court hearing, suffers burns after touching electric wire
फोटो 08 सीकेटीपी 36 जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी शैलेंद्र। संवाद
चित्रकूट। दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम का एक आरोपी सोमवार को न्यायालय से फरार हो गया। भागने के बाद उसने चार किमी दूर एक गांव में ट्रांसफार्मर के तार छू लिए। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन




बरगढ़ के कोलहाई निवासी राज बहोर ने बताया कि उसके बेटे शैलेंद्र कुमार पर दो साल पहले दुष्कर्म और पॉक्सो की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वह 13 महीने जेल में रहा था। न्यायालय में पेशी पर न आने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। सोमवार को वह वारंट रद्द कराने अपने पिता राज बहोर के साथ न्यायालय आया था। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उसे हिरासत में लेने का निर्देश दिया। लिखापढ़ी शुरू होते ही शैलेंद्र न्यायालय से भाग निकला। पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने उसकी तलाश शुरू की, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि शैलेंद्र लौढिया बुजुर्ग गांव के एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था। उसने बिजली के तार छू लिए, जिससे वह झुलस गया। पीआरवी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के स्वरुप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed